Friday, May 1, 2015

आरक्षण


आई.आई.टी. में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित हो चुके हैं। आई.आई.टी. में ५०% सीटें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित हैं। इस बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) की कट आफ़ मार्क की तालिका निम्नवत है -
      सामान्य वर्ग - १०५
      ओबीसी वर्ग - ७०
      एससी वर्ग - ५०
      एसटी वर्ग - ४४

देश के सबसे प्रतिष्ठित प्राद्यौगिक संस्थान में प्रवेश पाने वाले ५०% छात्रों का स्तर उपरोक्त तालिका से स्पष्ट है। यही हाल मेडिकलविश्वविद्यालय, प्रबन्धन और प्रशासनिक सेवा के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं का भी है। भारत आनेवाले वर्षों में दुनिया का सुपर पावर बनने का सपना देख रहा है। क्या ऐसे इंजीनियर, डाक्टर, प्रबन्धक और प्रशसकों के साथ यह संभव है? यह एक यक्ष प्रश्न है, जिसका उत्तर देश के समस्त बुद्धिजीवियों से अपेक्षित है।

No comments:

Post a Comment